Skip to main content

Posts

J&K में मोदी सरकार ने किए दो टूकड़े, लद्दाख को बनाया एक और प्रदेश , धारा 370 हटाने का भी प्रस्ताव

remove article 370 read more news of kashmir about article 370 ; click here,<< जम्मू कश्मीर पर केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आज राज्यसभा सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा कर दिया है जम्मू कश्मीर अब केन्द्र शासित प्रदेश बन जाएगा। वहीं जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग कर एक और केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया। वहीं अमित शाह ने धारा 370 खत्म करने का भी प्रस्ताव भी कर दिया है। आपको बता दें केन्द्र सरकार के इस फैसले से अब जम्मू कश्मीर को केन्द्र सरकार चलाएगी। वहीं लद्दाख पर भी केन्द्र सरकार का राज रहेगा। इसपर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबुबा मुफ्ती का बड़ा बयान आया है जिसपर मुफ्ती ने कहा कि आज भारत के लिए काला दिन है। वहीं इस मुद्दें पर सदन में पीडीपी के दोनों सांसदों ने अपने कपड़े फाड़ लिए है। विपक्ष सदन में जमीन पर बैठ गई हैं।

राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान , आर्टिकल 370 जम्मू-कश्मीर से हटाई जाएगी ; आइये जाने पूरी खबर

राज्यसभा में हंगामे के बीच गृहमंत्री  अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की है ;    केंद्र शासित प्रदेश बनेगा    नई दिल्ली:  remove article 37 0 राज्यसभा में हंगामे के बीच गृहमंत्री  अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की है.  इसके बाद राज्यसभा में जमकर हंगामा शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के कई खंड लागू नहीं होंगे. सिर्फ खंड एक बचा रहेगा. अब इस मुद्दे पर राज्यसभा में वोटिंग हो सकती है. वहीं उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र  शासित प्रदेश बनेगा और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा. आपको बता दें कि इससे पहले सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ  सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी शामिल थे.इसके बाद कैबिनेट की बैठक हुई. लेकिन कैबिनेट में क्या हुआ, इस बात की जानकारी देने के लिए होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को टाल दिया गया. कश...

200 यूनिट तक बिजली मिलेगी मुफ्त, आइए जाने इस योजना के बारे में -

free electricity for households consuming upto 200 units in delhi. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 201 से 401 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर भी सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देती रहेगी !   आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल कर रहे दिल्ली के उपभोक्ताओं को बिल के रूप में कोई भुगतान नहीं करना होगा. केजरीवाल ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल कर रहे दिल्ली के उपभोक्ताओं को पूरी सब्सिडी देगी. उन्होंने बताया कि 201 से 401 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर भी सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देती रहेगी. केजरीवाल ने कहा कि इससे बिजली में बिजली की बचत को बढ़ावा मिलेगा. 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों को कल तक 622 रुपये देने पड़ते थे, अब हो मुफ्त मिलेगी. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार के 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने के फैसले का स्वागत किया. मनोज तिवारी ने कहा कि 'हम इससे खुश...

दिल्ली के छात्रों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोन, आइए जाने इस योजना के बारे में !

Offers Education Loan up to Rs 10 lakh by  Delhi Government अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उच्चतर शिक्षा एवं कौशल विकास गारंटी योजना की प्रगति की समीक्षा के लिये बुधवार को 13 सहभागी बैंकों  ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली : योजना के तहत छात्र उच्च शिक्षा के लिये बिना कुछ गिरवी रखे 10 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं. खास बातें केजरीवाल ने की बैंकरों से मुलाकात. योजना के तहत  छात्र 10 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं. वे लोन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 15 साल तक आराम से चुका सकते हैं.   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उच्चतर शिक्षा एवं कौशल विकास गारंटी योजना की प्रगति की समीक्षा के लिये बुधवार को 13 सहभागी बैंकों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. केजरीवाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ''सहभागी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे सहयोग तथा संवितरण बढ़ाने के लिये हर एक शाखा और कर्मचारी को ऋण योजना का विवरण दें. इसके लिए दिल्ली में प्रत्येक शाखा के परिसर...

Aadhaar से ITR भरने पर मिलेगा डबल फायदा, बिना PAN नंबर के होगा काम

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को CBDT ने आगे बढ़ा दिया है. अब 31 अगस्त तक आईटीआर फाइल किया जा सकता है. लेकिन, समय रहते आयकर रिटर्न भरने से फायदा होता है. इस बार आयकर रिटर्न भरने वालों को सरकार ने एक सुविधा दी है. बिना पैन कार्ड के भी आयकर रिटर्न भरा जा सकेगा. बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पैन कार्ड से आईटीआर फाइल करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया. अब पैन नंबर नहीं होने पर आधार से आईटीआर फाइल किया जा सकेगा. आधार से आईटीआर फाइल करने पर टैक्सपेयर्स को डबल फायदा मिलेगा. क्या मिलेगा डबल फायदा आधार से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका आयकर रिटर्न फाइल हो जाएगा. दूसरा यह कि आधार के जरिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट खुद आपको पैन कार्ड आवंटित करेगा. साथ ही आधार-पैन को लिंक करना भी आसान हो सकेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने कहा है कि आधार से ITR फाइल करने पर पैन कार्ड बेकार नहीं होगा. आधार से आईटीआर फाइल करने की सुविधा एक अतिरिक्त सुविधा है. इससे ज्यादा से ज्यादा लोग रिटर्न फ...

अमेरिकी सांसद ने भारत से मांगी माफी , कश्मीर पर झूठ को लेकर ट्रंप की किरकिरी

दुनिया भर में अमेरिका की पहचान सुपर पावर के तौर पर है लेकिन उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहचान सुपर झूठे के तौर पर हो गई है. अमेरिका के मशहूर अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद 10 हज़ार 796 झूठ बोले हैं यानी एक दिन में औसतन 12 झूठ ट्रंप बोलते हैं लेकिन कल इमरान ख़ान के सामने ट्रंप ने जो झूठ बोला, उसकी कोई मिसाल नहीं है. ट्रंप के मुताबिक़ पीएम मोदी ने उनसे जापान के ओसाका में कश्मीर पर मध्यस्थता करने की पेशकश की थी. जो भारत हमेशा से ये कहता आया है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला है, वो भला ट्रंप से मध्यस्थता करने की पेशकश क्यों करेगा.

इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले न करें ये गलती, फंस जाएगा रिटर्न, विभाग भेजेगा नोटिस

    ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक भर सकते हैं रिटर्न 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए बोर्ड ने अंतिम तारीख को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है  इनकम टैक्स विभाग अपने ई-फाइलिंग पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in पर ही रिटर्न ऑनलाइन फाइल करने की सुविधा देता है.  असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त  2019 है . इसके बाद रिटर्न भरने पर जुर्माने का प्रावधान है. अक्सर लोग यही समझते हैं कि आयकर रिटर्न भर दिया तो बस काम खत्म, लेकिन ऐसा नहीं है. आखिरी समय पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त कई गड़बड़ियां होती हैं और जुर्माने और नोटिस की यही वजह बनता है. लेकिन, समय रहते रिटर्न भरने से इन गलतियों से बचा जा सकता है. ITR भरने के बाद इसे वेरिफाई कराना जरूरी होता है. अगर आपने फॉर्म को वेरिफाई नहीं किया तो इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक इसे वैध नहीं माना जाता.   वेरिफिकेशन  भी  है जरूरी : इनकम टैक्स विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न भ...