Skip to main content

200 यूनिट तक बिजली मिलेगी मुफ्त, आइए जाने इस योजना के बारे में -

  • free electricity for households consuming upto 200 units in delhi.







मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 201 से 401 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर भी सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देती रहेगी ! 






आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल कर रहे दिल्ली के उपभोक्ताओं को बिल के रूप में कोई भुगतान नहीं करना होगा. केजरीवाल ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल कर रहे दिल्ली के उपभोक्ताओं को पूरी सब्सिडी देगी. उन्होंने बताया कि 201 से 401 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर भी सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देती रहेगी. केजरीवाल ने कहा कि इससे बिजली में बिजली की बचत को बढ़ावा मिलेगा. 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों को कल तक 622 रुपये देने पड़ते थे, अब हो मुफ्त मिलेगी.



दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार के 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने के फैसले का स्वागत किया. मनोज तिवारी ने कहा कि 'हम इससे खुश हैं कि हमारे संघर्ष ने कम से कम इतना तो किया कि 200 यूनिट तक ही सही लोगों को फ्री बिजली का आश्वासन मिला. अब वह कब शुरू होगा. मुझे पता नहीं एक महीने बाद का बिल बताएगा कि वो असल मे कितने बिल के साथ आएगा तो पता चल जाएगा.'




इससे पहले बुधवार को दिल्ली में बिजली पर फिक्स चार्ज घटाए गए थे. दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) के चेयरमैन जस्टिस एसएस चौहान ने बताया कि 2 किलोवाट तक 20 रुपये प्रति किलोवाट शुल्क होगा जो कि अब तक 125 रुपये प्रति किलोवाट था. दूसरी तरफ 1200 यूनिट से अधिक खपत पर प्रति यूनिट शुल्क बढ़ाया गया है. अब तक यह 7.75 रुपये था जो अब 8 रुपये प्रति यूनिट किया गया है. साथ ही चौहान ने बताया कि 2 से 5 किलोवाट तक के लिए फिक्स चार्ज अब तक 140 रुपये प्रति किलोवाट था जो कि 50 रुपये प्रति किलोवाट किया गया है. अब तक 5 से 15 किलोवाट के कनेक्शन पर 175 रुपये प्रति किलोवाट शुल्क था जो कि 100 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

जाने क्यो एक महीने तक बंद रहेगा सिग्नेचर ब्रिज,उत्तरी दिल्ली जाने वाले लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

  yamunapar   delhi may have to face a long-long jaam from diwali सिग्नेचर ब्रिज को एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है। इस वजह से यमुनापार से उत्तरी दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को दिवाली से एक महीने तक जाम का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सिग्नेचर ब्रिज के मुख्य पुल के ऊपर तक लोहे की जाली, फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म और क्रेन को नीचे ले जाना है। इसके लिए दिल्ली परिवहन और पर्यटन विकास निगम (DTTDC) ने लगभग चार महीने पहले ट्रैफिक पुलिस को एक पत्र लिखा था। जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने दिवाली के बाद अनुमति मांगी है। इस दौरान लोगों को पुराने वज़ीराबाद पुल का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान जाम की संभावना रहती है। मुख्य पिलर के ऊपर सेल्फी पॉइंट पर काम पुरा ! पुल के 154 मीटर ऊंचे मुख्य पिलर [स्तंभ] के ऊपर बनाया गया सेल्फी पॉइंट पूरा हो चुका है। यह ग्लास सेल्फी पॉइंट स्तंभ से 22 मीटर ऊपर तीन मंजिला है। जिसमें नीचे जाने के लिए स्टील की सीढ़ियां लगाई गई हैं। इसके अंदर रोशनी की व्यवस्था के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। उम्मीद है कि दिसंबर तक लाइटें पूरी हो जाएंगी। पुल के ऊपर आ...

ट्रैफिक नियम : जानें किस नियम को तोड़ने पर कितना लगेगा जुर्माना.

ट्रैफिक नियम तोड़ना आज से पड़ेगा बहुत भारी, 30 गुना जुर्माने के साथ हो सकती है जेल 1 सितंबर 2019 से देश भर में नए ट्रैफिक नियम लागू (New Traffic Rules) हो गए हैं. सड़क (Road) पर ड्राइविंग (Driving) को सुरक्षित बनाने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) ने  मोटर व्‍हीकल एक्‍ट (Motor Vehicle Act)  में कई कड़े और सख्‍त प्रावधान किए हैं.  इमरजेंसी गाड़ी, आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना  नये नियमों में शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर पहले अपराध के लिये 6 महीने की जेल और 10,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है. जबकि दूसरी बार के अपराध के लिए 2 साल तक जेल और 15,000 रुपये के जुर्माना का प्रावधान किया गया है.  बिना लाइसेंस के वाहनों के अनधिकृत उपयोग के लिये 1,000 रुपये तक के जुर्माने को बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है.  बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने को लेकर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है. सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्मा 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर...

संकट में टेलीकॉम सेक्टर भारत से काम समेटने की तैयारी में वोडाफोन

vodafone india  share of vodafone fall 14% in morning friday वोडाफोन के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर टेलीकॉम सेक्टर में कर्ज बढ़ने की वजह से ,, कंपनी में नुकसान होने के कारण भारत में से कभी भी बंद कर सकती है अपना काम.  फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है, पर एक्सपर्टो की मानें तो वोडाफोन पर इस समय संकट आया है. एडजेस्टेड ग्रॉस रिवेन्यू [AGR] के तहत वोडाफोन को चुकाने  होंगे 28,309 करोड रुपए .  देखा जाए तो वोडाफोन और आइडिया [मर्ज] को एक साथ जोड़ने के बाद से नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है कंपनी हर महीने लाखों की संख्या में अपने सब्सक्राइबर को गवाती जा रही है जिससे उनके यूजर्स कम होते जा रहे हैं  साथ ही शेयर में कमी होने के कारण इसका बाजार में पूंजीकरण भी लगातार तेजी से घटता जा रहा है इन सब कारणों को देखते हुए वोडाफोन अपने [बिजनेस] कारोबार को कभी भी भारत से बंद कर सकता है  कंपनी का कहना है कि वह कर्ज को तय समय के मुताबिक चूका देगी ,और समय पर कर्ज चुकाने का पूरा संभव प्रयास करेगी  ...