दिल्ली में प्रदूषण के कारण स्कूल रहेंगे बंद delhi pollution दिल्ली में वायु प्रदूषण की गुणवत्ता खराब होने के कारण दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. दिल्ली में 5 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा पराली जलने के कारण प्रदूषण का स्तर बहुत ही ज्यादा बढ़ चुका है इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी स्कूल दिल्ली में 5 नवंबर तक बंद रहेंगे. साथ ही दिल्ली में 5 नवंबर तक सभी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जनस्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा करते हुए 5 नवंबर तक सभी निर्माण कार्यों पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया हे और सरकार ने सभी दूसरे राज्यों को भी प्रदूषण कम करने में अपना योगदान देने अपील की हे।
provide information.