Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2019

दिल्ली के छात्रों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोन, आइए जाने इस योजना के बारे में !

Offers Education Loan up to Rs 10 lakh by  Delhi Government अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उच्चतर शिक्षा एवं कौशल विकास गारंटी योजना की प्रगति की समीक्षा के लिये बुधवार को 13 सहभागी बैंकों  ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली : योजना के तहत छात्र उच्च शिक्षा के लिये बिना कुछ गिरवी रखे 10 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं. खास बातें केजरीवाल ने की बैंकरों से मुलाकात. योजना के तहत  छात्र 10 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं. वे लोन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 15 साल तक आराम से चुका सकते हैं.   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उच्चतर शिक्षा एवं कौशल विकास गारंटी योजना की प्रगति की समीक्षा के लिये बुधवार को 13 सहभागी बैंकों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. केजरीवाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ''सहभागी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे सहयोग तथा संवितरण बढ़ाने के लिये हर एक शाखा और कर्मचारी को ऋण योजना का विवरण दें. इसके लिए दिल्ली में प्रत्येक शाखा के परिसर...

Aadhaar से ITR भरने पर मिलेगा डबल फायदा, बिना PAN नंबर के होगा काम

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को CBDT ने आगे बढ़ा दिया है. अब 31 अगस्त तक आईटीआर फाइल किया जा सकता है. लेकिन, समय रहते आयकर रिटर्न भरने से फायदा होता है. इस बार आयकर रिटर्न भरने वालों को सरकार ने एक सुविधा दी है. बिना पैन कार्ड के भी आयकर रिटर्न भरा जा सकेगा. बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पैन कार्ड से आईटीआर फाइल करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया. अब पैन नंबर नहीं होने पर आधार से आईटीआर फाइल किया जा सकेगा. आधार से आईटीआर फाइल करने पर टैक्सपेयर्स को डबल फायदा मिलेगा. क्या मिलेगा डबल फायदा आधार से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका आयकर रिटर्न फाइल हो जाएगा. दूसरा यह कि आधार के जरिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट खुद आपको पैन कार्ड आवंटित करेगा. साथ ही आधार-पैन को लिंक करना भी आसान हो सकेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने कहा है कि आधार से ITR फाइल करने पर पैन कार्ड बेकार नहीं होगा. आधार से आईटीआर फाइल करने की सुविधा एक अतिरिक्त सुविधा है. इससे ज्यादा से ज्यादा लोग रिटर्न फ...

अमेरिकी सांसद ने भारत से मांगी माफी , कश्मीर पर झूठ को लेकर ट्रंप की किरकिरी

दुनिया भर में अमेरिका की पहचान सुपर पावर के तौर पर है लेकिन उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहचान सुपर झूठे के तौर पर हो गई है. अमेरिका के मशहूर अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद 10 हज़ार 796 झूठ बोले हैं यानी एक दिन में औसतन 12 झूठ ट्रंप बोलते हैं लेकिन कल इमरान ख़ान के सामने ट्रंप ने जो झूठ बोला, उसकी कोई मिसाल नहीं है. ट्रंप के मुताबिक़ पीएम मोदी ने उनसे जापान के ओसाका में कश्मीर पर मध्यस्थता करने की पेशकश की थी. जो भारत हमेशा से ये कहता आया है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला है, वो भला ट्रंप से मध्यस्थता करने की पेशकश क्यों करेगा.

इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले न करें ये गलती, फंस जाएगा रिटर्न, विभाग भेजेगा नोटिस

    ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक भर सकते हैं रिटर्न 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए बोर्ड ने अंतिम तारीख को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है  इनकम टैक्स विभाग अपने ई-फाइलिंग पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in पर ही रिटर्न ऑनलाइन फाइल करने की सुविधा देता है.  असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त  2019 है . इसके बाद रिटर्न भरने पर जुर्माने का प्रावधान है. अक्सर लोग यही समझते हैं कि आयकर रिटर्न भर दिया तो बस काम खत्म, लेकिन ऐसा नहीं है. आखिरी समय पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त कई गड़बड़ियां होती हैं और जुर्माने और नोटिस की यही वजह बनता है. लेकिन, समय रहते रिटर्न भरने से इन गलतियों से बचा जा सकता है. ITR भरने के बाद इसे वेरिफाई कराना जरूरी होता है. अगर आपने फॉर्म को वेरिफाई नहीं किया तो इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक इसे वैध नहीं माना जाता.   वेरिफिकेशन  भी  है जरूरी : इनकम टैक्स विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न भ...

रच गया इतिहास: 20 साल में लोकसभा में सबसे अधिक काम, 128 फीसदी कामकाज दर्ज

एजेंसी,नई दिल्ली सत्रहवीं लोकसभा के मौजूदा सत्र में पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा कामकाज हुआ है और पीआरएल लेजिस्लेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार तक निचले सदन में 128 प्रतिशत कामकाज हुआ है। सदन में बृहस्पतिवार को शून्यकाल 4 घंटे 48 मिनट तक चला और इसमें 162 सदस्यों ने रात 10:50 बजे तक लोक महत्व के विभिन्न विषयों को उठाया।         लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र में बेहतर कामकाज के लिए बृहस्पतिवार को सदस्यों को बधाई भी दी । इसके बारे में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 वर्षों के दौरान आहूत किसी भी सत्र के मुकाबले यह सबसे ज्यादा है। बिरला ने सदन में वित्त विधेयक पारित होने के बाद सदन में हुए कामकाज का जिक्र किया और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदन में आम बजट पर 17 घंटे 23 मिनट की चर्चा हुई। अनुदान की मांगों के तहत रेल मंत्रालय के नियंत्राणाधीन अनुदान की मांगों पर 13 घंटे चर्चा हुई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नियंत्राणाधीन अनुदान की मांगों पर सात घंटे 44 मिनट चर्चा हुई।  ...

1 महीने के भीतर जीता 5वां गोल्ड मेडल,भारत की स्टार एथलीट हिमा दास का जलवा बरकरार

भारत की हिमा दास ने शनिवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हिमा ने चेकगणराज्य में नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।           नई दिल्ली| भारत की नई उड़न परी हिमा दास ने शनिवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हिमा ने चेकगणराज्य में नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। हिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा कर इस बात की जानकारी दी। फोटो के साथ हिमा ने लिखा, "आज (शनिवार को) चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर रहते हुए रेस का अंत किया।" हिमा ने 52.09 सेकेंड का समय निकाला । हिमा का यह इस महीने कुल पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो एथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं।  दूसरे स्थान पर भी भारत की वीके विस्मया रहीं जो हिमा से 53 सेकेंड पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनान...

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने दी धोनी की ट्रेनिंग को मंजूरी, जा सकते हैं जम्मू-कश्मीर के सियाचिन बॉर्डर , पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ दो महीने तक ट्रेनिंग करेंगे, जानिए धोनी कैसे कैप्टन कूल से बने लेफ्टिनेंट कर्नल

धोनी टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक पर तैनात हैं. साल 2015 में धोनी ने पैराट्रूपर के लिए उस वक्त क्वालिफाई किया जब उन्होंने आगरा के ट्रेनिंग कैंप में पांच पैराशूट ट्रैनिंग जम्प लगाए. 38 साल के धोनी ने 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 खेला है. Share Share एमएस धोनी वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे. इसके बदले वो 2 महीने के लिए पैरामिलिटरी रेजिमेंट का साथ देंगे. ये जानकारी बीसीसीआई ऑफिशियल ने दी है. बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि ''धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दौरे से बाहर रखने का फैसला किया है क्योंकि वो पैरामिलिटरी रैजिमेंट के साथ अगले दो महीने बिताएंगे.'' धोनी टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक पर तैनात हैं. ये पैराशूट रेजिमेंट के नीचे आता है. इसमें 106 पैरा टीए बटालीयन शामिल है. ये रैंक धोनी को साल 2011 में मिला था. धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल का दर्जा अभिनव बिंद्रा और दीपक राव के साथ दिया गया था. साल 2015 में धोनी ने पैराट्रूपर के लिए उस वक्त क्वालिफाई किया जब उन्होंने आगरा के ट्रेनिंग कैंप म...

विश्व कप 2019 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है.

टीम के चयन से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी को लेकर बड़ी खबर आ गई है. एमएस धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज़ दौरे से बाहर रखने का फैसला किया है. जिसके बाद से उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. कल यानि रविवार को एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी. पीटीआई की हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बसीसीआई के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है धोनी वेस्टइंडीज़ दौरे पर टीम के साथ जाना नहीं चाहते हैं. बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि ''धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दौरे से बाहर रखने का फैसला किया है क्योंकि वो पैरामिलिटरी रैजिमेंट के साथ अगले दो महीने बिताएंगे.'' आपको बता दें कि एमएस धोनी टैरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में बतौर लेफिटेंट कर्नल तैनात हैं और इस वजह से ही वो अगला कुछ वक्त इस रेजिमेंट के साथ बिताना चाहते हैं. क्यों धोनी ने किया खुद को टीम से बाहर: टीम इंडिया के दिग्गज पूर्व कप्तान और 38 वर्षीय हो चले धोनी पर विश्वकप के बाद से सवाल उठ रहे थे. ऐसी खबरें भी थीं कि वि...

दिल्ली सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना', सीएम केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पहली यात्रा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हरी झंडी दिखाएंगे. शाम 6 बजे सीएम केजरीवाल तीर्थ यात्रियों को रवाना करेंगे.                                                                                                                                                                                                                                         ...