Skip to main content

राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान , आर्टिकल 370 जम्मू-कश्मीर से हटाई जाएगी ; आइये जाने पूरी खबर



राज्यसभा में हंगामे के बीच गृहमंत्री  अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की है ;  केंद्र शासित प्रदेश बनेगा   








नई दिल्ली: 
remove article 370

राज्यसभा में हंगामे के बीच गृहमंत्री  अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की है.  इसके बाद राज्यसभा में जमकर हंगामा शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के कई खंड लागू नहीं होंगे. सिर्फ खंड एक बचा रहेगा. अब इस मुद्दे पर राज्यसभा में वोटिंग हो सकती है. वहीं उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अलग केंद्र 
शासित प्रदेश बनेगा और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा. आपको बता दें कि इससे पहले सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ  सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी शामिल थे.इसके बाद कैबिनेट की बैठक हुई. लेकिन कैबिनेट में क्या हुआ, इस बात की जानकारी देने के लिए होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को टाल दिया गया.




कश्मीर पर जारी उठापटक के बीच बीते कुछ घंटों की सिलसिलेवार कहानी यह है:
  • घाटी में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया, इसके बाद जम्मू में भी मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया.
  • यह करने से पहले ही राज्य में कम्युनिकेशन के लिए तमाम आला अफसरों, चीफ सेक्रेटरी से लेकर एसएचओ लेवल तक के अधिकारियों को सैटेलाइट फोन दिेये गये । ताकि वो लॉ एंड ऑर्डर में इनका इस्तेमाल कर सकें.
  • इसके बाद रात करीब 11 बजे कश्मीर औऱ जम्मू घाटी में धारा 144 लागू करने की घोषणा की गई. यह आदेश सुबह 4 बजे से अमल में लाया जा चुका है. 
  • महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन समेत श्रीनगर में हुई मीटिंग में शामिल तमाम नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है . उनको घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जायेगी. 
  • CPM के कश्मीरी नेता और पूर्व एमएलए तारीगामी भी नज़रबंद हैं .
  • घाटी और जम्मू क्षेत्र के तमाम स्कूल-कॉलेजों को क्रमवार बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया  है.
  • देर रात 11 बजे के बाद गवर्नर सत्यपाल मलिक ने चीफ सेक्रेटरी, तमाम सलाहकारों, डीजीपी और लॉ-एंड-ऑर्डर से संबंधित तमाम आला पुलिस अफसरों से इमरजेंसी मीटिंग की.
  •  जम्मू और कश्मीर में लैंडलाइन फोन में भी बाधा आने की घटनाएं हुई हैं. 
  • लाइन ऑफ कंट्रोल पर कम से कम 4 इलाकों में पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर उल्लंघन का भारतीय सेना की ओर से जबरदस्त जवाब दिया जा रहा है.
  • भारतीय सेना और वायुसेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है.
  • सुबह साढे 9 बजे पीएम आवास पर कैबिनेट और कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की मीटिंग हो चुकी है.

Comments

Popular posts from this blog

जाने क्यो एक महीने तक बंद रहेगा सिग्नेचर ब्रिज,उत्तरी दिल्ली जाने वाले लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

  yamunapar   delhi may have to face a long-long jaam from diwali सिग्नेचर ब्रिज को एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है। इस वजह से यमुनापार से उत्तरी दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को दिवाली से एक महीने तक जाम का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सिग्नेचर ब्रिज के मुख्य पुल के ऊपर तक लोहे की जाली, फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म और क्रेन को नीचे ले जाना है। इसके लिए दिल्ली परिवहन और पर्यटन विकास निगम (DTTDC) ने लगभग चार महीने पहले ट्रैफिक पुलिस को एक पत्र लिखा था। जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने दिवाली के बाद अनुमति मांगी है। इस दौरान लोगों को पुराने वज़ीराबाद पुल का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान जाम की संभावना रहती है। मुख्य पिलर के ऊपर सेल्फी पॉइंट पर काम पुरा ! पुल के 154 मीटर ऊंचे मुख्य पिलर [स्तंभ] के ऊपर बनाया गया सेल्फी पॉइंट पूरा हो चुका है। यह ग्लास सेल्फी पॉइंट स्तंभ से 22 मीटर ऊपर तीन मंजिला है। जिसमें नीचे जाने के लिए स्टील की सीढ़ियां लगाई गई हैं। इसके अंदर रोशनी की व्यवस्था के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। उम्मीद है कि दिसंबर तक लाइटें पूरी हो जाएंगी। पुल के ऊपर आ...

ट्रैफिक नियम : जानें किस नियम को तोड़ने पर कितना लगेगा जुर्माना.

ट्रैफिक नियम तोड़ना आज से पड़ेगा बहुत भारी, 30 गुना जुर्माने के साथ हो सकती है जेल 1 सितंबर 2019 से देश भर में नए ट्रैफिक नियम लागू (New Traffic Rules) हो गए हैं. सड़क (Road) पर ड्राइविंग (Driving) को सुरक्षित बनाने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) ने  मोटर व्‍हीकल एक्‍ट (Motor Vehicle Act)  में कई कड़े और सख्‍त प्रावधान किए हैं.  इमरजेंसी गाड़ी, आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना  नये नियमों में शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर पहले अपराध के लिये 6 महीने की जेल और 10,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है. जबकि दूसरी बार के अपराध के लिए 2 साल तक जेल और 15,000 रुपये के जुर्माना का प्रावधान किया गया है.  बिना लाइसेंस के वाहनों के अनधिकृत उपयोग के लिये 1,000 रुपये तक के जुर्माने को बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है.  बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने को लेकर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है. सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्मा 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर...

संकट में टेलीकॉम सेक्टर भारत से काम समेटने की तैयारी में वोडाफोन

vodafone india  share of vodafone fall 14% in morning friday वोडाफोन के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर टेलीकॉम सेक्टर में कर्ज बढ़ने की वजह से ,, कंपनी में नुकसान होने के कारण भारत में से कभी भी बंद कर सकती है अपना काम.  फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है, पर एक्सपर्टो की मानें तो वोडाफोन पर इस समय संकट आया है. एडजेस्टेड ग्रॉस रिवेन्यू [AGR] के तहत वोडाफोन को चुकाने  होंगे 28,309 करोड रुपए .  देखा जाए तो वोडाफोन और आइडिया [मर्ज] को एक साथ जोड़ने के बाद से नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है कंपनी हर महीने लाखों की संख्या में अपने सब्सक्राइबर को गवाती जा रही है जिससे उनके यूजर्स कम होते जा रहे हैं  साथ ही शेयर में कमी होने के कारण इसका बाजार में पूंजीकरण भी लगातार तेजी से घटता जा रहा है इन सब कारणों को देखते हुए वोडाफोन अपने [बिजनेस] कारोबार को कभी भी भारत से बंद कर सकता है  कंपनी का कहना है कि वह कर्ज को तय समय के मुताबिक चूका देगी ,और समय पर कर्ज चुकाने का पूरा संभव प्रयास करेगी  ...