Skip to main content

Posts

Bank Strike: 4 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक निपटा लें सभी काम, जानें क्या है वजह...

बैंक की हड़ताल 2019:  हड़ताल 26 सितंबर से शुरू होगी। यूनियनों ने नवंबर के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हलचल का भी उल्लेख किया है। bank strikes बैंक की हड़ताल: बैंक कर्मचारियों ने 26-27 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी दी है। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की चार यूनियनों में से 26-27 सितंबर को दो-दिवसीय हड़ताल का आह्वान पिछले महीने के अंत में घोषित सरकारी बैंकों के लिए सरकार की मेगा विलय योजना के खिलाफ है। 30 अगस्त को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चार विलय की घोषणा की, उन्होंने कहा कि 27 के बजाय 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में परिणाम होगा। यूनियनों की अन्य मांगों में वेतन में संशोधन और एक शामिल हैं इस महीने के आखिर में लगातार चार दिन बैंकों के बंद रहने की आशंका है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों की चार यूनियनों ने 10 सरकारी  बैंकों के विलय की घोषणा के विरोध में  26 और 27 सितंबर को हड़ताल की धमकी दी है. वहीं, 28 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेगा और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है . तो इस लिहाज से लगातार चार दिन बैंक बंद रह...

ट्रैफिक नियम : जानें किस नियम को तोड़ने पर कितना लगेगा जुर्माना.

ट्रैफिक नियम तोड़ना आज से पड़ेगा बहुत भारी, 30 गुना जुर्माने के साथ हो सकती है जेल 1 सितंबर 2019 से देश भर में नए ट्रैफिक नियम लागू (New Traffic Rules) हो गए हैं. सड़क (Road) पर ड्राइविंग (Driving) को सुरक्षित बनाने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) ने  मोटर व्‍हीकल एक्‍ट (Motor Vehicle Act)  में कई कड़े और सख्‍त प्रावधान किए हैं.  इमरजेंसी गाड़ी, आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना  नये नियमों में शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर पहले अपराध के लिये 6 महीने की जेल और 10,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है. जबकि दूसरी बार के अपराध के लिए 2 साल तक जेल और 15,000 रुपये के जुर्माना का प्रावधान किया गया है.  बिना लाइसेंस के वाहनों के अनधिकृत उपयोग के लिये 1,000 रुपये तक के जुर्माने को बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है.  बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने को लेकर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है. सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्मा 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर...

बड़ी खबर!, सितंबर महीने में कितने दिन रहेंगे बैंक बंद ,आइये जाने पूरी खबर.

आपके के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि आपका बैंक (Bank) किस-किस दिन बंद है.   हम महीने के पहले ही दिन आपको बता रहे हैं कि आपका बैंक सितंबर (September) महीने में कब-कब बंद रहेगा. RBI द्वारा  सितंबर में बैंकों में दी गई छुट्टियों की लिस्ट : सितंबर महीने में कुल 9 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. सितंबर- सितंबर महीने के पहले दिन रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. 2 सितंबर- गणेश चतुर्थी के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंकों में कमाकाज नहीं होंगे.  3 सितंबर- नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन की वजह से भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे.  9 सितंबर- भुवनेश्वर और रांची में मोहर्रम और कर्मा पूजा की वजह से बैंकों में काम नहीं होंगे.  10 सितंबर- मोहर्रम (ताजिया)/अशूरा/पहला ओनम के मौके पर अगरतला, ऐझॉल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीगर और तिरुअनंतपुरम में बैंक...

PNB में बैंको के मर्जर होने से बैंक ग्राहको पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव आइये जाने .

बैंक ग्राहको क्या पड़ेगा इसका प्रभाव पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और आंध्रा बैंक के साथ-साथ इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का विलय हो गया हे. आइए जाने बैंक ग्राहकों पर इसका क्या असर पड़ेगा।  (1)  ग्राहकों को नया अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी मिल सकता है. (2)  जिन ग्राहकों को नए अकाउंट नंबर या IFSC कोड मिलेंगे, उन्हें नए डीटेल्स इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, इंश्योरंस कंपनियों, म्यूचुअल फंड, नैशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) आदि में अपडेट करवाने होंगे. (3)  SIP या लोन EMI के लिए ग्राहकों को नया इंस्ट्रक्शन फॉर्म भरना पड़ सकता है. (4)  नई चेकबुक, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड इशू हो सकता है. (5)  फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) या रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर मिलने वाले ब्याज में कोई बदलाव नहीं होगा. (6)  जिन ब्याज दरों पर वीइकल लोन, होम लोन, पर्सनल लोन आदि लिए गए हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा. (7)  कुछ शाखाएं बंद हो सकती हैं, इसलिए ग्राहकों को नई शाखाओं में जाना पड़ सकता है. बड़ी खबर!, सितंबर महीने में कितने दि...

पाकिस्तानी मंत्री की लंदन में पिटाई, मारा गए घूंसे और फेंके गए अंडे, जानें क्या थी वजह?

ब्रिटेन दौरे पर गए पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद को घूंसा मारा गया और उन पर अंडे फेंके गए. पाकिस्तान की मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है. ब्रिटेन दौरे पर गए पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद को घूंसा मारा शेख राशिद अहमद पर अंडे फेंके गए पाकिस्तान की मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी लंदन:  ब्रिटेन दौरे पर गए पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद को घूंसा मारा गया और उन पर अंडे फेंके गए. पाकिस्तान की मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है. पाकिस्तान के मंत्री और अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख पर यह हमला उस समय किया गया जब वह इस हफ्ते के शुरू में लंदन में एक पुरस्कार समारोह स्थल से बाहर सिगार पीने के लिए निकले. खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) से जुड़े दो लोगों ने पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक भाषा'' के इस्तेमाल के प्रतिशोध के रूप में हमले की बात स्वीकारी. आसिफ खान एवं समाह नाज ने यह दावा किया कि राशिद साक्षात्कारों में हमेशा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भ...

रजनीकांत ने मोदी-शाह को बताया 'कृष्ण-अर्जुन', तो ओवैसी बोले- देश में एक और 'महाभारत' चाहते हैं क्या.? आइए जाने पूरी खबर.

जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को भारतीय संविधान से हटाने के लिए रजनीकांत ने PM मोदी और अमित शाह को 'कृष्ण तथा अर्जुन' की संज्ञा दी, जिस पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि क्या आप देश में एक और 'महाभारत' चाहते हैं...? जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को भारतीय संविधान से हटाने के लिए तमिल सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 'कृष्ण तथा अर्जुन' की संज्ञा दी, जिस पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख तथा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि क्या आप देश में एक और 'महाभारत' चाहते हैं...? समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मुखर रहने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "तमिलनाडु के एक अभिनेता (रजनीकांत) ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को 'कृष्ण तथा अर्जुन' की संज्ञा दी है... तो इन हालात...

पाकिस्तान में घुसकर जिन भारतीय पायलट ने उड़ाए थे जैश-ए-मोहम्मद के कैंप उनको मिलेगा ये सम्मान....

पुलवामा अटैक (Pulwama Attack) 26 फरवरी को कई हवाई ठिकानों से उड़ान भरते हुए 12 मिराज ने पाकिस्तानी एयर स्पेस को पार किया खैबर पख्तूनवा प्रांत के बालाकोट (Balakot) शहर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर मिसाइल हमले किए थे. भारतीय एयर फोर्स के विंग कमांडर अमित रंजन, स्वार्डन लीडर राहुल बासोया, पंकज भुजाडे, बीकेएन रेड्डी, शशांक सिंह ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप (Jaish-e-Mohammed terrorist camp) को ध्वस्त किया था. उनको अब वायु सेना मेडल दिया जाएगा.   भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए हमलों में पायलटों ने पांच स्पाइस 2000 बम गिराए थे, जिनमें से चार उस इमारत की छतों पर गिरे जिसमें आतंकवादी सो रहे थे. हमला सुबह तड़के 3.30 बजे किया गया और अपने टारगेट पर बम गिराने के बाद कुछ ही मिनटों के भीतर भारतीय वायु सेना के विमान अपने ठिकानों पर लौट आए. वायु सेना द्वारा सरकार को दी गई जानकारी के मुताबिक  80 प्रतिशत बमों को सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य पर गिरा दिया गया था और दुश्मन के ठिकानों को अपेक्षित क्षति पहुंचाई थी