पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) डिस्कवरी चैनल के ‘मैन वर्सेज वाइल्ड (Man Vs Wild)' के स्पेशल एपिसोड में 12 अगस्त को एडवेंचर करते हुए दिखेंगे.
![]() |
बेयर ग्रिल्स ने PM Modi को दिया भाला तो मिला जवाब- मेरी परवरिश मुझे किसी की जान लेने .....नीचे देखें पूरा video |
बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ इस एडवेंचर में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का एक अलग ही पक्ष देखने को मिलेगा. वे बेयर ग्रिल्स के साथ प्रकृति को लेकर अपना पक्ष रखेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स को बताएंगे कि किस तरह उनका बचपन में जंगली जानवरों से सामना हुआ था. यही नहीं जब बेयर ग्रिल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी से जंगली जानवरों को लेकर बात कही तो भी उन्होंने बहुत ही निर्भीकता से जवाब दिया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमें इस जगह को खतरे की तरह नहीं लेना चाहिए. जब हम प्रकृति के खिलाफ जाते हैं तब हम खतरे में होते हैं. आदमी भी खतरनाक बन जाता है. दूसरी ओर, अगर हम प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाएं तो वह भी हमारे साथ सहयोग करती है.'
12 august on discovery.


पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की निर्भीकता बेयर ग्रिल्स को उस समय देखने को मिली जब पीएम को उन्होंने बाघ से बचने के लिए भाला दिया. इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मेरी परवरिश मुझे किसी की जान लेने की अनुमति नहीं देती है. आप जोर दे रहे हैं तो मैं इस भाले को थाम लूंगा.'
for more news:

Comments
Post a Comment