यह अजीब संयोग है कि दिल्ली की दोनों पूर्व महिला मुख्यमंत्रियों का 18 दिनों के भीतर निधन हो गया.
![]() |
| शीला दीक्षित निजी जीवन में अच्छी मित्र थीं |
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हार्ट अटैक के बाद मंगलवार 6 अगस्त 2019 को निधन हो गया. सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं. सुषमा स्वराज के बाद कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं जिन्होंने 15 वर्षों तक लगातार दिल्ली पर शासन किया. इस लिहाज से देखें तो शीला दीक्षित दिल्ली की दूसरी मुख्यमंत्री थीं.
शीला दीक्षित की श्रद्धांजलि सभा 10 अगस्त को दिल्ली में आयोजित की जा रही है, और यह निश्चित माना जा रहा था कि यदि सुषमा स्वराज जीवित होंती तो वह जरूर उस श्रद्धांजलि सभा में शामिल शरीक होतीं. 20 जुलाई 2019 को शीला दीक्षित के निधन की खबर भी अचानक मिली थी जैसे मंगलवार को सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिली.

Comments
Post a Comment