Skip to main content

जाने वो बड़ी बातें, जिनके लिए सुषमा स्‍वराज हमेशा याद की जाएंगी.

सुषमा स्वराज के बारे में जानें कुछ अहम बातें ;


Image result for sushma swaraj with atal bihari vajpayee old pic
susma swaraj: 67 साल उम्र में हुआ निधन (1952-2019).



Pay your tributes to Sushma Swaraj here


  • दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री,बीजेपी की पहली महिला मुख्यमंत्री
  • भारत में पहली पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री
  • सात बार सांसद (6 लोकसभा, 1 राज्यसभा) और तीन बार विधायक

  • 67 साल की सुषमा राजनीति में 25 बरस की उम्र में आईं थीं. सुषमा के राजनीतिक गुरु लाल कृष्ण आडवाणी रहे थे.


  • 1977 में 25 साल की उम्र में कैबिनेट मंत्री बनने वालीं देश की सबसे कम उम्र की महिला थीं.
  • जब 1992 में बाबरी मस्जिद ध्वंस हुआ  तो उस समय वो भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता थीं. उस समय मीडिया को डील करना आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह सुषमा मीडिया से मुखातिब होती थीं, उससे उनकी अपनी पार्टी के सीनियर लीडर भी उनके कायल हो गए. 
  •  2009 में विपक्ष की पहली महिला नेता बनीं.
  •  सुषमा पहली और इकलौती महिला सांसद हैं, जिन्हें उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार मिला है. विदेश मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई सराहनीय कार्य किए. स्वराज ने चार राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश) से 11 दफा चुनाव लड़ा था.
  • सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही. उन्होंने साल 1998 के अक्टूबर महीने में पद संभाला और उसी साल दिसंबर में अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया. इससे पहले 1979 में सिर्फ 27 साल की आयु में वे हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्षा चुनी गईं.
  • इंदिरा गांधी के बाद सुषमा स्वराज दूसरी ऐसी महिला थीं, जिन्होंने विदेश मंत्री(पूर्णकालिक) का पद संभाला था.  बतौर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफ़ी सक्रिय रहती थीं. फिर चाहे विदेश में फंसे लोगों की मदद करना हो या लोगों का पासपोर्ट बनवाना.
  • साल 1999 में लोकसभा चुनावों के दौरान सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक की बेल्लारी से नामांकन दाखिल किया. यह सीट साल 1951-52 से ही कांग्रेस की गढ़ मानी जाती रही है. इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए सुषमा ने सिर्फ 15 दिन में कन्नड़ सीखी. हालांकि, वे 7 फीसदी वोटों से हार गईं.
  • सुषमा स्वराज ने जब हरियाणा विधानसभा के लिए अपना पहला चुनाव लड़ा, तो मतदाताओं को उन्होंने अपनी कम उम्र के बाद भी आत्मविश्वास से प्रभावित किया। वो जनता पार्टी के टिकट पर चुनी गईं। उस समय उनकी उम्र केवल 25 साल की थी।
  •  कम उम्र में उन्होंने कई उपलब्धियां पाई थीं. इसी वजह से उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. इस बुक में उनके पति स्वराज कौशल का नाम भी दर्ज है.
  • अमेरिकी मैगजीन द वाॅल स्ट्रीट जर्नल ने 2017 में उन्हें भारत की सबसे प्रिय राजनीतिज्ञ करार दिया था।







Comments

Popular posts from this blog

जाने क्यो एक महीने तक बंद रहेगा सिग्नेचर ब्रिज,उत्तरी दिल्ली जाने वाले लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

  yamunapar   delhi may have to face a long-long jaam from diwali सिग्नेचर ब्रिज को एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है। इस वजह से यमुनापार से उत्तरी दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को दिवाली से एक महीने तक जाम का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सिग्नेचर ब्रिज के मुख्य पुल के ऊपर तक लोहे की जाली, फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म और क्रेन को नीचे ले जाना है। इसके लिए दिल्ली परिवहन और पर्यटन विकास निगम (DTTDC) ने लगभग चार महीने पहले ट्रैफिक पुलिस को एक पत्र लिखा था। जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने दिवाली के बाद अनुमति मांगी है। इस दौरान लोगों को पुराने वज़ीराबाद पुल का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान जाम की संभावना रहती है। मुख्य पिलर के ऊपर सेल्फी पॉइंट पर काम पुरा ! पुल के 154 मीटर ऊंचे मुख्य पिलर [स्तंभ] के ऊपर बनाया गया सेल्फी पॉइंट पूरा हो चुका है। यह ग्लास सेल्फी पॉइंट स्तंभ से 22 मीटर ऊपर तीन मंजिला है। जिसमें नीचे जाने के लिए स्टील की सीढ़ियां लगाई गई हैं। इसके अंदर रोशनी की व्यवस्था के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। उम्मीद है कि दिसंबर तक लाइटें पूरी हो जाएंगी। पुल के ऊपर आ...

ट्रैफिक नियम : जानें किस नियम को तोड़ने पर कितना लगेगा जुर्माना.

ट्रैफिक नियम तोड़ना आज से पड़ेगा बहुत भारी, 30 गुना जुर्माने के साथ हो सकती है जेल 1 सितंबर 2019 से देश भर में नए ट्रैफिक नियम लागू (New Traffic Rules) हो गए हैं. सड़क (Road) पर ड्राइविंग (Driving) को सुरक्षित बनाने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) ने  मोटर व्‍हीकल एक्‍ट (Motor Vehicle Act)  में कई कड़े और सख्‍त प्रावधान किए हैं.  इमरजेंसी गाड़ी, आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना  नये नियमों में शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर पहले अपराध के लिये 6 महीने की जेल और 10,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है. जबकि दूसरी बार के अपराध के लिए 2 साल तक जेल और 15,000 रुपये के जुर्माना का प्रावधान किया गया है.  बिना लाइसेंस के वाहनों के अनधिकृत उपयोग के लिये 1,000 रुपये तक के जुर्माने को बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है.  बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने को लेकर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है. सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्मा 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर...

संकट में टेलीकॉम सेक्टर भारत से काम समेटने की तैयारी में वोडाफोन

vodafone india  share of vodafone fall 14% in morning friday वोडाफोन के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर टेलीकॉम सेक्टर में कर्ज बढ़ने की वजह से ,, कंपनी में नुकसान होने के कारण भारत में से कभी भी बंद कर सकती है अपना काम.  फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है, पर एक्सपर्टो की मानें तो वोडाफोन पर इस समय संकट आया है. एडजेस्टेड ग्रॉस रिवेन्यू [AGR] के तहत वोडाफोन को चुकाने  होंगे 28,309 करोड रुपए .  देखा जाए तो वोडाफोन और आइडिया [मर्ज] को एक साथ जोड़ने के बाद से नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है कंपनी हर महीने लाखों की संख्या में अपने सब्सक्राइबर को गवाती जा रही है जिससे उनके यूजर्स कम होते जा रहे हैं  साथ ही शेयर में कमी होने के कारण इसका बाजार में पूंजीकरण भी लगातार तेजी से घटता जा रहा है इन सब कारणों को देखते हुए वोडाफोन अपने [बिजनेस] कारोबार को कभी भी भारत से बंद कर सकता है  कंपनी का कहना है कि वह कर्ज को तय समय के मुताबिक चूका देगी ,और समय पर कर्ज चुकाने का पूरा संभव प्रयास करेगी  ...